महानगरों में लड़कियों की सेहत बनी चिंता का विषय: सर्वे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Pixabay
एक सर्वे के मुताबिक, देश में करीब 79 फीसद स्कूली लड़कियां कार्डियोवैस्कुलर और अन्य गैर-संक्रमणीय बीमारियां से जुझ रही हैं। मुंबई, दिल्ली, नवी मुंबई और ठाणे के 25 स्कूलों से 15,000 स्कूल बच्चे, लड़के और लड़कियों पर ये सर्वे किया गया। इस सर्वे में BMI के मामले में 59 फीसद लड़कियां ही स्वस्थ मिलीं। साथ ही 5-17 वर्षीय 68 फीसद स्कूली बच्चों में सहनशक्ति, मांसपेशियों की ताकत, शरीर की संरचना और मस्कुलोकेलिएटल फिटनेस की कमी दिखने को मिली है।
