पहली खेप में पटना पहुंच चुकी हैं 8 Electric बसें
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बिहार में सीएनजी बसों को चलाने के बाद अब बैट्री से चलने वाली बसें यानि इलेक्ट्रिक बसों को भी जल्द ही सड़कों पर उतार दिया जाएगा. पटना के फुलवारीशरीफ स्थित वर्कशॉप में आठ नई इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी हैं. सरकार की योजना है कि पूरे राज्य में इलेक्ट्रिक बसों को अलग-अलग चरणों में सड़कों पर उतारा जाए. परिवहन निगम के सूत्रों के मुताबिक, कुछ और बसें जल्द ही पटना पहुंच जाएंगी.