Zomato से ऑर्डर और अकाउंट से उड़े 91,000 रुपये, मुकदमा दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गाजियाबाद में एक युवक को Zomato पर काठी रोल और एक रुमाली रोटी आर्डर करने की कीमत 91,000 चुकानी पड़ी। दरअसल, फोन कॉल पर युवक से बात करते हुए अकाउंट से ये रकम उड़ाई गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जोमैटो का कैश वापस करने के नाम पर किसी ने सिद्धार्थ बंसल नामक युवक के अकाउंट से कुल 91,196 रुपए निकाले। इस दौरान कुल 7 ट्रांजेक्शन हुए।
