जनवरी 2021 में 96 लाख दूरसंचार ग्राहक बढ़े, 75.76 करोड़ लोगों के पास तक पहुंचा इंटरनेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ट्राई ने बुधवार को 31 जनवरी 2021 तक की रिपोर्ट जारी की। जिसके मुताबिक, देश में जनवरी, 2021 में 96 लाख दूरसंचार ग्राहक बढ़े। कुल ग्राहकों की संख्या 118.34 करोड़ हुई। इंटरनेट भी 74.74 करोड़ से बढ़कर 75.76 करोड़ लोगों के पास तक पहुंचा। रिलायंस जियो ने जनवरी में 19.50 लाख नए ग्राहक जोड़े। एयरटेल ने 58.90 लाख नए ग्राहक जोड़े। बता दें दिल्ली में ग्राहकों का अनुपात सर्वाधिक रहा।
