अक्षय कुमार की पहल से मुंबई में लगी पहली सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन
Shortpedia
Content Team
हाल ही में मुंबई के सेंट्रल एसटी बस डिपो पर सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाईं गई है. अक्षय के ट्विटर पर गुरुवार को एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के साथ वेंडिंग मशीन का उद्धाटन करते हुए दिखाई दिए. हाल ही में आई अक्षय की फिल्म पैडमैन के जरिये महिलाओं के पीरियड्स और उससे जुड़े स्वच्छता के मुद्दे पर काफी चर्चा की जा रही है. इसी पहल के चलते मुंबई में ये कदम उठाया गया है और सभी राज्यों में जल्द ही इन मशीनों को लगाया जायेगा।