बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए इन राज्यों में खुलेंगे साइबर क्राइम के कुल 6 थाने
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
देश में लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम को रोकने के लिए साइबर क्राइम के छह और थाने खोले जाएंगे। जिससे आए दिन हो रही साइबर ठगी के मामलों की विवेचना में तेजी आएगी।आईजी साइबर क्राइम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बरेली, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जोन में एक-एक साइबर क्राइम थाना खोले जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। फिलहाल साइबर क्राइम के दो थाने लखनऊ और नोएडा में हैं।
