फेसबुक अकाउंट बंद करने के लिए चुकाने पड़ सकते हैं 70 हजार रुपये!
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
आज दुनियाभर में फेसबुक के 2.2अरब यूजर्स हैं, मगर लगातार डेटा लीक की खबरों के बाद यूजर्स फेसबुक अकाउंट को बंद करने की सोच रहे हैं तो जरा रुकिये. अगर आप FB अकाउंट को डीएक्टिवेट करने की सोच रहे हैं तो आपको 1 हजार डॉलर यानि 70 हजार रुपये उसके लिए चुकाने होंगे. यह आकड़ा ओहियो के केनयन कॉलेज के शोध से समाने आया है.शोध में 255 छात्रों के लिए एक नीलामी का आयोजन किया गया, जिसमें FB अकाउंट बंद करने को लेकर बोली लगाई गई. इसमें संयुक्त औसत करीब 1 हजार डॉलर सालाना रहा.
