Aarogya Setu ऐप का रिकॉर्ड, 13 दिनों में 5 करोड़ बार हुआ डाउनलोड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना को लेकर सरकार ने Aarogya Setu नामक ऐप लॉन्च किया। जोकि संक्रमितों को ट्रैक करने में मदद करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी राष्ट्र के नाम संबोधन में लोगों से आग्रह किया था कि सभी इस ऐप को डाउनलोड करें। वहीं डाउनलोडिंग के क्षेत्र में Aarogya Setu ऐप ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। लॉन्च के 13 दिनों में इस ऐप को 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है।
