बिग बी के बाद अदनान सामी का ट्वीटर अकाउंट हैक, प्रोफाइल पिक्चर में फिर दिखे पाक PM
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: social media
सोमवार को बिग बी का ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया था वहीं मंगलवार देर शाम को गायक अदनान सामी का ट्वीटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया.अयालडिज़ टिम हैकर्स ने उनकी प्रोफाइल पिक्चर को बदलकर उसकी जगह पर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की तस्वीर लगा दी. इसके अलावा एक तस्वीर और पोस्ट की गई जिसमें तुर्की और पाक के झंडों का दिखाया गया. हालांकि एक पोस्ट की गई जिसमें लिखा मेरा अकाउंट हैक हो गया है कृपया मुझे सपोर्ट करें.
