ऐपल के बाद शाओमी भी उतरी इलेक्ट्रिक वाहनों की रेस में, ग्रेट वॉल मोटर्स से करेगी साझेदारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
चीन की जानी-मानी टेक कंपनी शोआमी इलेक्ट्रिक वाहन लाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार शाओमी चीनी कार निर्माता ग्रेट वॉल मोटर्स के प्लांट में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करेगी। शाओमी जल्द ही ग्रेट वॉल मोटर्स के प्लांट में इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करना शुरू करने वाली है, लेकिन अभी इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी साझा नहीं की है।