एयर स्ट्राइक से सहमा पाक, LOC पर तैनात की चीनी एयर डिफेंस मिसाइल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: armyrecognition.com
भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान काफी सहम गया है. ऐसे में वह अपनी सीमा से सटे कई शहरों और सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को मजबूत करने में लगा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, पाक ने हालहि में चीन से मिले LY-80 मध्यम रेंज की मिसाइल की तैनाती की है. खबर है कि पाक जल्द ही चीन से बेहद आधुनिक रेंबो सीरीज के CH4 और CH5 कॉम्बैट ड्रोन्स भी खरीदेगा.
