ट्विटर के बाद अब मेटा में भी हजारों कर्मचारियों की होने वाली है छंटनी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
खबर है कि ट्विटर के बाद अब मेटा भी इस हफ्ते बड़े पैमाने पर छंटनी करने वाली है। जानकारी के मुताबिक, 9 नवंबर को बड़े पैमाने पर छंटनी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छंटनी के दायरे में कंपनी के हजारों कर्मचारी आएंगे। मेटा के इतिहास में पहली बार ये छंटनी होगी। मेटा में होने जा रही छंटनी की रिपोर्ट्स पर अब तक कंपनी की ओर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
