इंटरनेट पर सबसे ज्यादा विश्वसनीय ब्रांड अमेजन, चौथे स्थान पर हाइक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारत में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंटरनेट पर सबसे ज्यादा विश्वसनीय ब्रांड है, इसके बाद गूगल और फिर फेसबुक का स्थान आता है। यह बात रिसर्च कंपनी ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी की एक रिपोर्ट में सामने आई है। इस सर्वे में 32 इंटरनेट कंपनियों को शामिल किया गया था। वॉट्सऐप को पीछे छोड़ते हुए भारत की मैसेजिंग ऐप हाइक ने चौथे पायदन पर अपनी जगह बनाई, जबकि वॉट्सऐप 10 पायदान पर रहा।