Amazon जल्द शुरू करेगा फूड डिलीवरी का कारोबार, स्विगी-जोमैटो से होगी टक्कर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon भारतीय बाजार में जल्द ही फूड डिलीवरी कारोबार शुरू करने जा रही है। इसके लिए बंगलूरू में पायलट प्रोजेक्ट भी चल रहा है। साथ ही इसको रेस्टोरेंट से जोड़ने के लिए अमेजन ने इंफोसिस के को-फाउंडर एन नारायणमूर्ति के वेंचर काटामरान के साथ हाथ भी मिलाया है। इस सेगमेंट में अमेजन का सीधा मुकाबला स्विगी और जोमैटो से होगा। ये मार्च में शुरू हो सकती है।