भारत में लॉन्च हुआ अमेरिकी कंपनी Avita का Liber V14 लैपटॉप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी कंपनी Avita ने भारतीय बाजार में अपना नया लैपटॉप Avita Liber V14 लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 62,990 रुपए रखी गयी है। यह सिंगल कलर वेरियंट नेवी ब्लू फिनिश में मिलेगा। इसमें इंटेल कोर आई7 10th का प्रोसेसर और 16 जीबी रैम दी गई है। इस लैपटॉप में 1TB की SSD स्टोरेज और इंटेल का UHD ग्राफिक्स कार्ड मिलेगा। साथ ही इसमें 1 मेगापिक्सल का वेब कैम दिया गया है।