इंडियन नेवी ने दागी एंटी शिप मिसाइल, अधिकतम दूरी तक लक्ष्य भेदने में है सक्षम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
भारतीय नौसेना ने आज गाइडेड मिसाइल कार्वेट आईएनएस कोरा की मदद से एंटी शिप मिसाइल दागी। बंगाल की खाड़ी में ये परीक्षण किया गया। मिसाइल सटीकता के साथ अधिकतम दूरी तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। इससे पहले भारतीस नौसेना ने 28 अक्टूबर को भी एक एंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। जिस जहाज पर परीक्षण हुआ, वो धू-धू कर जल उठा। जिसका वीडियो सामने आया था।
