गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार अपनी ताकत दिखाएंगे 'चिनूक' और 'अपाचे'
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
भारत के 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार भारतीय वायुसेना अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी. इस बार परेड में आईएएफ के कुल 41 विमान भाग लेंगे. वहीं अमेरिकी हैवी लिफ्ट हेलीकॉप्टर चिनूक और लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे भी हिस्सा लेंगे. इसके अलावा, राफेल और तेजस भी इस मौके पर नजर आएंगे. इस साल परेड में वायुसेना की 148 सदस्यीय टुकड़ी हिस्सा लेगी. इस टुकड़ी में 2 महिला फ्लाइट लेफ्टिनेंट को चुना गया है.
