ऐपल ने बंद किया आईमैक प्रो का प्रोडक्शन, जल्द आएगा नया लाइनअप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कैलिफोर्निया की प्रीमियम टेक कंपनी ऐपल ने अचानक अपने आईमैक प्रो ऑल-इन-वन डेस्कटॉप कंप्यूटर को बंद करने का फैसला किया है। मार्केट में मौजूद इस डिवाइस की इनवेंटरी खत्म होने के बाद इन्हें नहीं खरीदा जा सकेगा। यानी कि ऐपल अब और आईमैक प्रो डिवाइसेज का प्रोडक्शन नहीं करने वाली है। 9to5Mac की रिपोर्ट में कहा गया था कि ऐपल आईमैक प्रो बंद कर सकती है और अब कंपनी ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है।