सिक्योरिटी को लेकर एप्पल iOS 13.3 आईफोन्स में देगी स्पेशल फीचर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
डेटा चोरी को लेकर एप्पल कंपनी ने आईफोन की सिक्योरिटी के लिए खास फीचर तैयार किया है, जिसे कंपनी iOS13.3 के साथ रोलआउट करने वाली है. Macrumours की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्योरिटी को मजबूत बनाने के लिए कंपनी इस iOS के साथ Lightning FIDO2 सिक्यॉरिटी Key सपॉर्ट देने वाली है. पहले ये फीचर iOS 13.3 के सेकंड बीटा वर्जन में मौजूद था. सफारी ब्राउजर अब लाइटनिंग पर आधारित YubiKey को भी सपॉर्ट करेगा.
