Apple ने लॉन्च किया 16 इंच रेटिना डिस्प्ले वाला MacBook Pro
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Apple ने अपनी लैपटॉप श्रेणी को और बेहतर करते हुए नए MacBook Pro को कई अत्याधुनिक खूबियों के साथ लॉन्च किया। इसमें 16-इंच रेटिना डिस्प्ले के साथ बेहतर की-बोर्ड दिया गया है। MacBook Pro के बेस मॉडल में 9वें जेनरेशन का इंटेल कोर i7 प्रोसेसर, 16GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज के साथ दमदार स्टीरियो स्पीकर सिस्टम दिया गया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 1,99,990 रुपये रखी गई है।
