Apple ने 'मेड इन इंडिया' आईफोन XR की सेल भारत में की शुरू, कीमत 49,900 रुपये
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महंगे फोन बनाने वाली कम्पनी 'Apple' ने मेड इन इंडिया के तहत भारत मे बनने वाले 'आइफोन XR' की सेल भारत में शुरू कर दी है। देश में यह स्मार्टफोन चेन्नई में मैन्युफैक्चर किया जा रहा है। भारत में यह फोन 76,900 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च हुआ था, लेकिन अब यह 49,900 रुपये में मिल रहा है। मौजूदा समय में यह ऐपल का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है।
