सेल में सबसे आगे निकली ऐपल, पहली बार सैमसंग को पीछे छोड़ा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
प्रीमियम टेक कंपनी ऐपल ने पहली बार साउथ कोरियन स्मार्टफोन मेकर सैमसंग को पीछे छोड़ दिया है और 2020 की आखिरी तिमाही में टॉप पोजीशन पर जगह बनाई है। Gartner की ओर से शेयर की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि कैलिफोर्निया की कंपनी ऐपल ने अक्टूबर से दिसंबर, 2020 के दौरान सैमसंग से ज्यादा डिवाइसेज की सेल की। हालांकि, इस दौरान दुनियाभर में स्मार्टफोन्स की कुल बिक्री में करीब 5.4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।