जल्द भारत में आईफोन 12 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकती है ऐपल- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कैलिफोर्निया की प्रीमियम टेक कंपनी ऐपल भारत में अपने कई डिवाइसेज मैन्युफैक्चर करती है और जल्द ही आईफोन 12 इस लिस्ट में शामिल हो सकता है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐपल पिछले साल लॉन्च आईफोन 12 की मैन्युफैक्चरिंग भारत में शुरू करने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट की मानें तो अमेरिकन कंपनी भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी का सात से 10 प्रतिशत हिस्सा आईफोन 12 के नाम कर सकती है।