भारतीय टैबलेट मार्केट में सैमसंग से आगे निकली ऐपल, दूसरी पोजीशन पर कब्जा किया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
वर्क-फ्रॉम-होम और ऑनलाइन क्लासेज जैसी जरूरतों के चलते भारतीय मार्केट में टैबलेट्स की मांग बढ़ी है। साल 2021 में भी यह ट्रेंड बरकरार रहेगा और टैबलेट मार्केट में दिग्गज कंपनियों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। ऐपल ने दूसरी पोजीशन पर कब्जा करने के लिए साउथ कोरियन ब्रैंड सैमसंग को पीछे छोड़ दिया है। साल 2021 की पहली तिमाही में ऐपल ने 29 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा किया, हालांकि पहली पोजीशन पर लेनोवो बरकरार है।