स्विस वॉच ब्रांड्स को apple ने छोड़ा पीछे, 2019 में बेचीं 3.1 करोड़ घड़ियां
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
स्ट्रैटजी ऐनालिटिक्स के मुताबिक साल 2019 में apple वॉच ने पूरी स्विस वॉच इंडस्ट्री को बड़े अंतर से पछाड़ दिया है। पिछले साल स्विस वॉच ब्रांड्स ने मिलाकर 2.1 करोड़ घड़ियां बेचीं, जबकि apple ने 3.1 करोड़ घड़ियों की बिक्री की। वहीं कंपनी के सीनियर का कहना है कि आकर्षक डिजाइन, यूजर-फ्रेंड्ली टेक और ऐप्स के जरिए apple वॉच उत्तरी अमेरिकी, पश्चिमी यूरोप और एशिया में पॉपुलर हो रही है।
