खून की कमी की वजह से अब नहीं होंगी मौतें, वैज्ञानिकों ने बना दिया कृत्रिम इंसानी खून
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: aajtak
अब आपको किसी से ब्लड मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि जापान के टोकोरोजावा स्थित नेशनल डिफेंस मेडिकल कॉलेज में कृत्रिम इंसानी खून को तैयार किया गया. इस प्रयोगशाला में रेड ब्लड सेल्स, ऑक्सीजन, प्लेटलेट्स की मौजूदगी वाला कंप्लीट ब्लड बनाया गया है, जिसे सामान्य ताप पर रखा जा सकता है. इस खून को सबसे पहले 10 खरगोशों को चढ़ाया गया जिसमें से 6 की जानें बच गईं.
