एस्ट्रोयड 2023 RK3 आज पहुंचेगा पृथ्वी के काफी करीब, अलर्ट पर नासा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsweek
एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर एक एस्ट्रोयड के आज (19 सितंबर) हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंचने की आशंका है, जिसको लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया है। नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, आज लगभग 71 लाख किलोमीटर की दूरी पर एस्ट्रोयड 2023 RK3 पृथ्वी के काफी करीब पहुंच सकता है। वर्तमान में यह लगभग 28,794 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है।