दुश्मनों को हवा में ही जवाब देगी भारत की स्वदेशी मिसाइल 'अस्त्र', DRDO ने किया सफल परीक्षण
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बुधवार को हवा से हवा में मार करने वाली स्वदेशी अस्त्र मिसाइल का DRDO ने सफलतापूर्वक तीसरा लाइव परीक्षण किया. मिसाइल ने 90 किमी दूर ओडिशा के पास अपने लक्ष्य को बेहद सटीकता के साथ भेद दिया. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफल परीक्षण के लिए वायुसेना, DRDO को बधाई दी. इस स्वदेशी मिसाइल की लंबाई 3.8 मीटर और वजन 154 किलो है. इसकी रेंज 70किमी है और रफ्तार 5,555किमी/घंटा से ज्यादा है.
