फेसबुक पर आ रही थीं ऑटोमेटिक फ्रेंड रिक्वेस्ट, कंपनी ने बताई वजह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: bizzbuzz
फेसबुक में एक बग के कारण प्लेटफॉर्म पर ऑटोमेटिक फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही थीं। यूजर्स ने अनजान लोगों से फ्रेंड रिक्वेस्ट आने या उनके अकाउंट्स पर ग्रुप की रिक्वेस्ट आने की शिकायत की। पिछले सप्ताह यह बग फेसबुक में आया था। जिसे अब दूर कर दिया गया है। हाल ही में, एक अलर्ट के जरिए फेसबुक ने यूजर्स को अपने एक्टिविटी लॉग चेक करने की भी सलाह दी है।
