Avita Essential लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी दमदार बैटरी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
Avita ने अपना नया Avita Essential लैपटॉप भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 17,990 रुपए रखी गई है। इस लैपटॉप में इंटेल का Celeron N4000 प्रोसेसर और एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह लैपटॉप कंक्रीट ग्रे, मैटे ब्लैक और मैटे व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें 4GB रैम और 128GB SSD और इंटेल UHD ग्राफिक्स 600 कार्ड दिया गया है। इसके अलावा इसमें 2MP का वेब कैम मिला है।