पाक की हरकतों को नाकाम करने के लिए बॉर्डर पर एयर डिफेंस यूनिट तैनात करेगी सेना
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एयरस्ट्राइक के बाद भारत ने पाक से लगती अपनी सीमा पर सतर्कता को बढ़ा दिया है. सूत्रों के मुताबिक, सेना के इंटरनल रिव्यू के बाद वायुसेना ने पाक सीमा पर एयर डिफेंस यूनिट्स को तैनात करने का फैसला लिया है. डिफेंस सिस्टम के तहत 2 चीजें बेहद खास होती हैं, इनमें पहला राडार और दूसरा मिसाइल है. इसके अलावा पाक बॉर्डर की घेराबंदी के तहत कई सैन्य टुकड़ियां को भी तैनात किया जाएगा.
