बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन 18 मई से होंगे शुरू, कंपनी ने किया कन्फर्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: insidesports
अगर आप भारत में PUBG मोबाइल गेम की वापसी का इंतजार कर रहे हैं तो नया नाम 'बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया' याद कर लीजिए। भारत में नए नाम से आ रहे गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन 18 मई से गूगल प्ले स्टोर पर शुरू होंगे। यह गेम डिवेलप करने वाली कंपनी क्राफ्टॉन ने पिछले सप्ताह लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का इंडियन वर्जन अनाउंस किया है। इस गेम की प्री-रजिस्ट्रेशन डेट नए टीजर वीडियो से सामने आई है।