भूलकर भी न रिसीव करें +92 से आने वाले Whatsapp कॉल को, वरना खाली हो जाएगा आपका अकाउंट
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान के हैकर्स की निगाह अब आपके वाट्सएप नंबर पर है. दरअसल इन दिनों पड़ोसी मुल्क से व्हाट्सएप के जरिए कॉल करके फर्जीवाड़े को अंजाम दिया जा रहा है. इस कॉल में लॉटरी और इनाम जीतने की बात कहकर करोड़पति बनाने का झांसा दिया जा रहा है और इस कॉल के जरिए आपके बैंक अकाउंट को खाली करने का प्रयास किया जा रहा है. इसलिए आप +92 से शुरू होने वाली किसी भी कॉल को अटेंड न करें.
