BlackBerry अगले साल 5G स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ करेगी वापसी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
BlackBerry 5जी स्मार्टफोन के साथ एक बार फिर से 2021 में बाजार में धमाकेदार एंट्री करने वाली है। सूत्रों के अनुसार BlackBerry 5G फोन में फिजिकल कीबोर्ड मिलेगा। साथ ही फोन में इंटरप्राइजेज लेवल की सिक्टोरिटी मिलेगी। टेक्सास की स्टार्टअप कंपनी OnwardMobility ब्लैकबेरी के स्मार्टफोन की मार्केटिंग और प्रोडक्शन का काम करेगी। फोन के साथ लंबे समय तक अपडेट और सपोर्ट मिलेगा। OnwardMobility फिलहाल सरकार और इंटरप्राइज को सिक्योरिटी सॉल्युशन देती है।