आईआईएससी बैंगलोर में हुआ ब्लास्ट, 1 रिसर्चर की मौत, 3 घायल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: wgbis.ces.lise.emet.it
बैंगलोर में स्थित आईआईएससी(इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस ) के ऐरोस्पेस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हाइपरसॉनिक एंड शॉक वेव रिसर्च लैब में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हाइड्रोजन सिलिंडर से धमाका हुआ. इस ब्लास्ट में 27 साल के रिसर्चर मनोज कुमार की मौत हो गई वहीं तीन(अतुल्य कुमार, कार्तिक शेनॉय और नरेश कुमार) अन्य वैज्ञानिक गंभीर रूप से घायल हो गए.उन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं अब बैंगलोर पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल कर रही है.
