ब्लाउपुंक्ट ने लॉन्च किए अल्ट्रा एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
जर्मन इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ब्लाउपुंक्ट ने पैलेडियम सीरीज की 43 इंच, 49 इंच, 50 इंच और 55 इंच के चार अल्ट्रा एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी लॉन्च की हैं। इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपए है। सभी टीवी में कोर्टेक्स ए53 क्वाड-कोर 1.5 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। इन टीवी में 'स्मार्ट सीरीज मीराकास्टिंग' फीचर मिलेगा। इस फीचर के जरिए यूजर मोबाइल स्क्रीन को सीधे एलईडी टीवी पर शेयर कर सकेगा।