9 सपोर्ट मोड के साथ भारत में लॉन्च हुई Boat Storm स्मार्टवॉच
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
Boat ने अपनी पहली स्मार्टवॉच Boat Storm भारत में लॉन्च कर दी है। इसकी कीमत 5,990 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टवॉच में 24 घंटे हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने वाला सेंसर दिया गया है। वॉच में 9 स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिला है, जिसमें रनिंग, वॉकिंग और साइकलिंग जैसी एक्टिविटी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक यह डिवाइस 50 मीटर तक पानी में काम कर सकता है।