भारत में भी 2022 तक दौड़ने लगेगी बुलेट ट्रेन, रेलवे ने कसी कमर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
2022 तक भारत में बुलेट ट्रेन दौड़ने लगेगी। पहले चरण में बुलेट ट्रेन गुजरात में सूरत से बिलिमोरा के बीच चलेगी। मुंबई से सूरत के बीच 508 किमी पर बन रहे इस प्रोजेक्ट को 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि बुलेट ट्रेन मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। बुलेट ट्रेन के सुरक्षित परिचालन का इंतजाम जापान की शिनकानसेन तकनीक की मदद से होगा। केंद्र सरकार की मंशा है कि आजादी के 75 होने पर 15 अगस्त 2022 तक इसका पहला चरण पूरा हो जाए।
