जापानी अरबपति अपने ट्वीटर फॉलोअर्स को बांटेगा 64 करोड़ रुपये
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
जापानी अरबपति एवं ऑनलाइन फैशन उद्योगपति युसाकू माइजावा ने अपने ट्वीटर फॉलोअर्स को 90 लाख डॉलर यानि 64 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है. माइजावा ने इसे एक सामाजिक प्रयोग बताया है, जिसके जरिए वह देखना चाहते हैं कि पैसे का खुशहाली पर क्या असर पड़ता है. मगर ये रकम केवल उन हजार फॉलोअर्स में बांटी जाएगी जिन्होंने न्यू ईयर के मौके पर उनके ट्वीट पर रिट्वीट किया था.
