इस शहर में रहकर धरती पर ही स्पेस के माहौल में जीना सीखेंगे चारों अंतरिक्ष यात्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मिशन गगनयान के चारों अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर रहते हुए ही अंतरिक्ष में रवानगी की सावधानियां, अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण के बिना रहना, वहां के विषम तापमान को सहना और वापसी में बचाव के गुर सिखाए जाएंगे। आपको बता दें कि 2023 में प्रस्तावित पहले मानव मिशन के लिए चयनित चारों अंतरिक्ष यात्रियों की विशेष ट्रेनिंग 2022 की दूसरी छमाही में बेंगलुरु के एक विशेष कैंप में प्रशिक्षण शुरू होगा।