ISRO द्वारा लॉन्च दुनिया का सबसे ताकतवर सैटेलाइट कैमरा है Cartosat-3
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Cartosat-3 कार्टोसैट सीरीज का 9वां सैटेलाइट होगा। Cartosat-3 का कैमरा इतना ताकतवर है कि वो अंतरिक्ष से जमीन पर 1 फीट से भी कम की ऊंचाई तक की तस्वीर ले सकेगा। ये हाथ पर बंधी घड़ी के सही समय की भी सटीक जानकारी दे सकता है। अभी तक इतनी सटीकता वाला सैटेलाइट कैमरा किसी देश ने लॉन्च नहीं किया है। पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल और एयर स्ट्राइक में कार्टोसैट उपग्रहों की मदद ली गई थी।
