उड़ान के दौरान यात्रियों के लिए केंद्र सरकार ने दी WiFi सेवा की मंजूरी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
केंद्र सरकार ने भारत में उड़ानों के दौरान यात्रियों को WiFi उपलब्ध कराने के लिए मंजूरी दे दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसके लिए एक अधिसूचना जारी कर विमान अधिनियम, 1937 में बदलाव किया। इसके अनुसार 'पायलट इन कमांड उड़ान के दौरान वाई-फाई के माध्यम से यात्रियों को इंटरनेट के इस्तेमाल की अनुमति दे सकता है।' ये सेवा मौसम खराब या कम विजिबिलिटी के कारण पायलट द्वारा स्थगित की जा सकेगी।