आज अमेरिकी सीनेट के सामने पेश होंगे फेसबुक, टि्वटर और गूगल के सीईओ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फेसबुक, ट्विटर और गूगल के सीईओ आज अमेरिकी सीनेट की वाणिज्य समिति के सामने आज पेश होंगे। ध्यान दें फेसबुक और ट्विटर ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की थी। फेसबुक और ट्विटर ने बताया था कि उनके सीईओ क्रमश: मार्क जुकरबर्ग और जैक डोरसी समिति के सामने 28 अक्टूबर को पेश होंगे। सूत्रों के अनुसार, अल्फाबेट के स्वामित्व वाले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी गवाही देने आएंगे।
