भारतीय चंद्रयान-1 ने मचाया नासा में तहलका, जल्द ही चंद्रयान-2 की बारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ISRO
भारत द्वारा 10 साल पहले अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किए गए चंद्रयान-1 को लेकर नासा के वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि- चंद्रयान-1 के आंकड़ों के आधार पर चंद्रमा पर बर्फ होने की पुष्टि हुई है। साथ ही नासा ने आगे के अभियानों में चंद्रमा पर पानी खोजने और जीवन तलाशने की भी बात कही है। भारत का चंद्रयान-2 3 जनवरी 2019 को पृथ्वी से चांद के लिए रवाना होगा। हालांकि ये तारीख मार्च तक जा सकती है। चंद्रयान-2 के भार में 600 किग्रा. की बढ़ोतरी की गई है।
