x

चंद्रयान-2 का चंद्रमा की कक्षा में एक साल पूरा, 7 और साल तक रह सकता है जीवित

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

चंद्रयान-2 ने 20 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में एक साल पूरा किया। इसके सभी उपकरण सही काम कर रहे हैं। अभी चंद्रयान-2 में इतना ईंधन है कि ये अगले 7 साल तक ऑपरेशनल रह सकता है। चंद्रयान-2 को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था और ये 20 अगस्त 2019 को चंद्रमा की कक्षा में दाखिल हुआ था। हालांकि चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया था।