20 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर पहुंचेगा भारत का चंद्रयान-2, ISRO ने दी जानकारी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
सोमवार को इसरो के अध्यक्ष डॉ. के सिवन ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत का चंद्रयान-2 जल्द ही पृथ्वी की कक्षा से बाहर चला जाएगा और 20 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंच जाएगा. उसके बाद 31 अगस्त तक चंद्रमा की कक्षा में परिक्रमा करता रहेगा. वहीं चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के बाद एक बार फिर चंद्रयान के कक्षा में बदलाव की प्रक्रिया शुरु होगी जिसके बाद 7 सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा.
