चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का मिल गया लोकेशन, ऑर्बिटर ने भेजी है फोटो: ISRO चीफ के. सिवन
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
रविवार को इसरो ने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का पता लगाने में सफलता हासिल की है. इसरो प्रमुख के. सिवन ने कहा कि हमने लैंडर को चंद्रमा की सतह पर देखा है और ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल फोटो भी क्लिक की है. हालांकि लैंडर से संपर्क नहीं हो पा रहा है लेकिन टीम कम्युनिकेशन स्थापित करने की लगातार कोशिश कर रही है. जल्द ही संपर्क स्थापित हो जाएगा.
