चंद्रयान-3 को नवंबर 2020 में चांद पर भेजेगा इसरो, तैयारी शुरू!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
खबरें हैं कि चंद्रयान-2 की आंशिक असफलता के बाद इसरो ने अब मिशन मोड में चंद्रयान-3 की तैयारी शुरू कर दी है और इसकी समयसीमा भी एक साल तय हुई। इसमें केवल लैंडर और रोवर जाएगा क्योंकि ऑर्बिटर चंद्रमा की कक्षा में पहले से ही मौजूद है। नवंबर 2020 में इसे भेजा जा सकता है। बता दें इस संबंध में इसरो अक्टूबर से लेकर अबतक चार बैठकें कर चुका है।
