जून 2021 से पहले होगी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग, चंद्रयान-2 से कम लागत में बना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चंद्रयान-3 को 2021 की पहली छमाही यानी जून से पहले ही लॉन्च करने की योजना है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में ये जानकारी दी। बकौल जितेंद्र सिंह, चंद्रयान-2 से सबक लेते हुए चंद्रयान-3 की तैयारी की गई है। ये पहले से भी कम लागत में तैयार हुआ है। बता दें इसरो ने चंद्रयान-2 को पिछले साल लॉन्च किया था, जो आंशिक सफल रहा।
