12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च होगा चंद्रयान-3, इसरो ने दी जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा कि अगर सभी परीक्षण ठीक रहे तो चंद्रयान-3 को 12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च किया जाएगा। इसरो के चेयरमैन सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान पहले ही यू आर राव उपग्रह केंद्र से श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में लॉन्च पैड पर पहुंच चुका है। लॉन्च की अंतिम तैयारी चल रही है। इस महीने के अंत तक इसे पूरा किया जाएगा।